फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जयधरी के जंगल से खैर के पेड़ चोरी

विज्ञापन
रात के समय जंगल में गश्त करती वन विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। जयधरी के जंगल से चोरों ने आधा दर्जन के करीब खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। वन विभाग के कर्मचारी की तरफ से चोरों के खिलाफ जंगल से खैर के पेड़ चोरी करने की शिकायत दी है।
दादूपुर ब्लॉक में पढ़ने वाले जयधरी के जंगल इंचार्ज योगेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि दो दिन पहले जयधरी के जंगल से चोरों ने खैर के पेड़ चोरी कर लिए हैं। मौका कर पता चला है कि चोरों ने जंगल से एक किलोमीटर दूर वाहन खड़ा किया था। इसमें रखकर वह काटे पेड़ लेकर गए हैं। वन रक्षक योगेश ने चोरों की धरपकड़ के लिए थाने में कार्रवाई के लिए शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल इंचार्ज योगेश ने बताया कि जंगल से चोरी हुई पेड़ों की लकड़ी जल्द ही बरामद कर ली जाएगी। उसके लिए वन विभाग कर्मचारी की टीमें लगी है। जंगलों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए विभाग की तरफ से रात्रि गश्त भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें