संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हनुमान गेट श्री लालद्वारा मंदिर में रविवार को सावन मास की अष्टमी पर संकीर्तन का आयोजन किया गया। भजनीक मन्नी ने अपने भावपूर्ण और आत्मा को छू लेने वाले भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विशेषकर तेरे चरणां विच सिर रखके सानू बेन दी आदत पे गई है, तू मन चाहे ना मन माये सानू कहन दी आदत पे गई है पर समस्त श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और माहौल पूरी तरह भक्ति में रंग गया। इस अवसर पर भारी संख्या में भक्तों ने उपस्थित होकर शिव आराधना व महामाई के भजनों में भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी प्रधान कुलभूषण मेहता, महासचिव नरेंद्र पुरी, सुरेंद्र मदान, कृष्ण लाल विग, रजनीश, वीरेंद्र विग, प्रदीप मदान, कृष्ण लाल विग, सुरेंद्र विग, सतपाल शर्मा, रमेश बढेरा, सतपाल, राजेंद्र कुमार वोहरा, महेंद्र घई, पवन कुमार महेंद्रु, राजेंद्र आनंद, अमित सचदेवा आदि मौजूद रहे।