यमुनानगर। जगाधरी के लठमारन मोहल्ला के गोलीकांड में सीआईए-2 टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गांव छोली निवासी अजय, अंकित व गौरव उर्फ गूंगा के रूप में हुई। तीनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले मुख्य आरोपी अरुण गिरफ्तार किया जा चुका है।
सीआईए-2 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मोहित शर्मा ने शिकायत दी थी कि 24 जुलाई को अरुण ने साथियों के साथ घर में घुसकर उस पर गोलियां चलाई। तब वह बाथरूम में छिप बच गया। बाद में अरुण व उसके साथी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस शिकायत पर थाना शहर जगाधरी पुलिस ने केस दर्ज किया था। संवाद