संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में अपराधों की रोकथाम व असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए एसपी कमलदीप गोयल ने सीसीटीवी लगवाने के लिए जनता से अपील की है। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए की वे अपने अधीन क्षेत्र में लग सीसीटीवी कैसरोंको रिकाॅर्ड में रखें।
उन्होंने कहा कि क्योंकि जब कोई अपराध घटित होता है तो सबसे पहले पुलिस अपराधियों का पता लगाने हेतु प्राथमिकता के आधार पर सीसीटीवी फुटेज की सहायता लेती है। ऐसे में यह रिकॉर्ड दुरुस्त होना चाहिए। गोयल ने कहा कि अपराध को रोकने के लिए आप सभी सतर्क रहे और सीसीटीवी कैमरे लगाकर पुलिस का सहयोग करें।
आम जनता पुलिस के बीच आपसी तालमेल से कार्य करने पर कोई अपराधी पुलिस की नजर से बच नहीं सकता। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी के साथ तोड़फोड़ करके भाग जाते हैं, जिस कारण घटना की जांच अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस को दिक्कत होती है। दुकानदारों से अपील है कि वे कम से कम दो कैमरे दुकान के बाहर जरूर लगवाएं, जिससे गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।