संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में अवैध रूप से शराब की बिक्री न हो, इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने अधिकारियों को तत्परता से निगरानी करने के निर्देश दिए। कहा कि समय-समय पर अधिकृत शराब ठेकों पर रिकॉर्ड की जांच करें। किसी भी हाल में जिले अवैध शराब न मिले। अगर कहीं अवैध शराब पाई गई तो संबंधित लोगों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रख जिले में अवैध शराब की आपूर्ति को रोकने में सजगता रखनी है। इसके अलावा अवैध व नकली शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को पुलिस विभाग से हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
सभी अधिकारियों को निर्देश हैं कि संबंधित सभी मतदान केंद्रों का मौका मुआयना करें। अगर किसी मतदान केंद्र को और कहीं शिफ्ट कराना है तो उसकी रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत करें, ताकि समय पर उस मतदान केंद्र को शिफ्ट किया जा सके।