फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: करनैल सिंह राठी को नियुक्त किया प्रधान

Wed, 20 Aug 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव कुंजल जाटान में कार्यक्रम के दौरान मौजूद किसान। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से मंगलवार को गांव कुंजल जटान में त्रिवार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करनैल सिंह राठी ने की। सम्मेलन में सात सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से करनैल सिंह राठी को प्रधान नियुक्त किया गया।
वहीं दर्शन लाल को सचिव, कुलवंत सिंह को कोषाध्यक्ष, अवतार सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, धर्मपाल को उपप्रधान, दर्शन लाल को संगठन सचिव, फूल सिंह को सह सचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रधान करनैल सिंह राठी ने अपनी नियुक्ति के लिए पदाधिकारियों का हार्दिक आभार प्रकट किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलवाकर कार्यभार सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सभा के कोषाध्यक्ष प्यारे लाल तंवर ने कहा कि केंद्र सरकार न तो स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर रही है और न ही किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है। अभी जो अमेरिका ने देश पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, उससे देश की खेती व किसान पूरी तौर पर बर्बाद हो जाएगा। इसलिए किसान सभा मांग कर रही है कि यह समझौता रद्द किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें