रादौर। ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर के पांच खिलाड़ियों ने उत्तर-पश्चिमी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में पांच पदक हासिल किए। यह प्रतियोगिता योग भवन कुरुक्षेत्र में तीन दिन चली। वहां से लौटने पर स्कूल में पदक विजेताओं का स्टाफ ने स्वागत किया गया।
स्कूल के खेलकूद विभाग के अध्यापक संजय कुमार ने बताया कि स्कूल के पांच खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदकों के साथ कुल पांच पदक जीते। अमृतपाल सिंह ने स्वर्ण, केशव राणा, रमनीत व कुणाल ने रजत, भगत राम ने कांस्य पदक हासिल किए। अमृतपाल सिंह का इंग्लैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। स्कूल पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत हुआ। प्रधानाचार्य रीतू सिंगला ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लिया, वह सभी बधाई के पात्र हैं, क्योंकि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करना ही महत्वपूर्ण है। उसमें पदक जीतना सोने पर सुहागा है। उन्होंने कराटे टीम के प्रशिक्षक को बधाई दी। कहा कि इसका श्रेय विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ प्रशिक्षक को भी शत प्रतिशत जाता है, जो बच्चों को इतनी मेहनत कराने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।