फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे कर्ण और शीतल

Sun, 07 Dec 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय स्कूल कैंप के ​खिलाड़ियों के साथ पूर्व मंत्री व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। जिले के दो खिलाड़ी राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। दोनों का चयन राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश टीम में किया गया है। दोनों खिलाड़ी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दोनों खिलाड़ियों को अपने निवास स्थान पर सम्मानित किया और प्रतियोगिता की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में होगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश टीम में कैंप स्कूल के कर्ण कुमार का चयन किया गया है। वहीं, लड़कियों की टीम में शीतल का चयन हुआ है। दोनों ने अपने शानदार खेल के बल पर यह मुकाम पाया है।
विज्ञापन

कोच गोपाल सिंह ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों में खेल के प्रति काफी लगन है। वे घंटों अभ्यास के लिए मैदान में कड़ा परिश्रम करते हैं। इसके चलते उन्होंने पहले जिला और फिर प्रदेश स्तरीय टीम में अपना स्थान पक्का किया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिताएं अगले महीने करवाई जाएंगी। इस दौरान कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए भत्ता व प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
विज्ञापन

पदक विजेताओं को पद, प्रतिष्ठा और पैसा भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में होने वाले ओलंपिक गेम्स में सबसे ज्यादा पदक प्रदेश व यमुनानगर के होंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सरकार की खेल योजनाओं का लाभ लेकर जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन करना चाहिए। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, चेयरमैन विपुल गर्ग, अध्यापक मनप्रीत वालिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें