श्री कपाल मोचन मेले की तैयारियों को लेकर बिजली की तारों की मरम्मत करते कर्मचारी। डीआईपीआरओ
- फोटो : कैसरगंज के गोड़हिया नंबर तीन में भेड़िया के हमले में घायल अनीता का इलाज करते चिकित्सक।
व्यासपुर। ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री कपालमोचन में मेला का आयोजन एक से पांच नवंबर तक किया जाएगा। इस मेले में हर वर्ष पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। प्रशासन ने मेले के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। ये जानकारी एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने दी।
उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रणजीतपुर से कपालमोचन, लेदी-प्रतापनगर रोड से कपालमोचन, व्यासपुर से कपालमोचन तथा साढौरा से कपालमोचन तक आने वाले सभी सड़कों की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बिजली के खंभों और तारों की मरम्मत व कसने का कार्य किया जा रहा है। जसपाल गिल ने बताया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और वे यहां से सुखद अनुभव लेकर लौटें।