फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कंधों पर कांवड़, दिल में भक्ति की लहर... भोले के रंग में डूबा शहर

Thu, 06 Aug 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। सावन माह में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे अब यमुनानगर पहुंचने लगे हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख सड़कों पर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। भगवा वस्त्रों में सजे कांवड़ियों की टोलियां भक्ति गीतों के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं, जिससे पूरा वातावरण शिवमय नजर आ रहा है।

कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालु अरुण ने कहा कि वे अपने माता-पिता की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए गंगाजल ला रहे हैं। वहीं, श्रद्धालु विपिन ने कहा कि परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की उन्नति के लिए यात्रा कर रहे हैं। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि कठिन यात्रा के बावजूद भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था उन्हें लगातार आगे बढ़ने की शक्ति देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों की सेवा के लिए यमुनानगर में सामाजिक, धार्मिक और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर लगाए हैं। इन शिविरों में कांवड़ियों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, फल, चाय, चिकित्सा सुविधा और विश्राम की व्यवस्था की गई है। प्रशासन भी सतर्क है। प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के साथ सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें