जगाधरी। पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति मंजरी नेहरू कौल ने शुक्रवार को जगाधरी स्थित न्यायालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायमूर्ति के सम्मान में जिला बार एसोसिएशन जगाधरी में सभा रखी गई। यहां न्यायमूर्ति ने वकीलों को संबोधित किया। साथ ही अधिवक्ताओं की समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया।
बार एसोसिएशन ने न्यायमूर्ति के सम्मुख वकीलों के चैंबर की बिल्डिंग बार रूम से जोड़ने के लिए लिंक कॉरिडोर, बार रूम के लिए लिफ्ट का प्रस्ताव रखा। इस पर न्यायमूर्ति ने हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इससे पहले एसोसिएशन प्रधान पवन कुमार पूनिया ने न्यायमूर्ति का स्वागत किया। साथ ही बार एसोसिएशन की ओर से स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन महासचिव सचिन पंवार ने किया। इस दौरान जिला बार से सह-सचिव परविंद्र सिंह सूदन, जागीर सिंह देसवाल, राजपाल सिंह पंवार, दिग्विजय सिंह खुराना, पूर्व प्रधान राम कुमार रादौरी, पूर्व प्रधान यशपाल सिंह रझहेड़ी, पूर्व प्रधान विजय गौतम, पूर्व प्रधान भानु प्रताप सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह खुराना आदि उपस्थित रहे।