फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जेएमआईटी ने जीती वालीबॉल प्रतियोगिता

Fri, 13 Feb 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कॉलेज में विजेता टीम को सम्मानित करते आयोजक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में वीरवार को आयोजित मुकंद वालीबॉल प्रतियोगिता में कॉलेजों की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जेएमआईटी रादौर, जेएमआईईटीआई, एमएलएन कॉलेज रादौर, एमएलएन कॉलेज यमुनानगर, एसजेपी दामला और टीआईएमटी यमुनानगर की टीमें शामिल हुईं।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जेएमआईटी रादौर ने एमएलएन कॉलेज रादौर को कड़ी टक्कर देने के बाद मात दी और खिताब अपने नाम किया। निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों ने उम्दा प्रदर्शन किया, लेकिन जेएमआईटी रादौर ने बेहतर तकनीक और टीमवर्क के दम पर जीत हासिल की। संस्थान के निदेशक डॉ. संजीव कुमार गर्ग ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। इस अवसर पर खेल संयोजक डॉ. यूपी सिंह, प्रभारी डॉ. गुलशन कांबोज, डॉ. एलएस रीन, प्राची सेठ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें