रादौर। शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वीरवार को आर्य समाज के संस्थापक, महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती की 202वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यार्थियों ने ईश्वर स्तुति, प्रार्थना व मंत्रोच्चार से की। इस दौरान सातवीं की गायत्री, लविका व अंशिका ने वैदिक कविता व मंत्रोच्चार किया। अमित कुमार शास्त्री ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने भारतीय समाज को जागरूक करने व सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। प्राचार्य रमन कुमार शर्मा ने स्वामी दयानंद सरस्वती ने भारत भ्रमण कर वेद व वैदिक संस्कृति का प्रचार किया और वेदों की ओर लौटों का नारा दिया था। संवाद