संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना प्रतापनगर क्षेत्र के गांव कन्यावाला में दिनदहाड़े घर से ताले तोड़कर गहने व 1.70 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कन्यावाला निवासी शमीम अहमद ने बताया कि 17 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे घर का ताला लगाकर परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गए थे। शाम छह बजे जब घर लौटे तो कमरों के ताले टूटे थे और अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था।
कमरे में रखी पेटी से 1.70 लाख रुपये की नकदी और सोने की अंगूठी, दो चांदी की अंगूठियां, चांदी की पाजेब की जोड़ी चोरी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।