फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डॉक्टर के घर से लाखों के गहने, नकदी चोरी

Sun, 08 Dec 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेक्टर 17 निवासी डाॅ. अनूप गर्ग के घर की ग्रिल तोड़ चोर छह लाख रुपये के गहने व एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी के समय डॉ. अनूप गर्ग अपने बेटे अंकित गर्ग की शादी में व्यस्त थे। जब वे घर लौटे तो चोरी का पता चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-17 निवासी अंकित गर्ग ने बताया कि वीरवार को उसकी शादी थी। शादी समारोह एक निजी पैलेस में था। पूरा परिवार समारोह में व्यस्त था। घर पर ताला लगाथा। रात को लगभग दो बजे जब घर पहुंचे तो उसके एक कमरे की ग्रिल टूटी हुई थी। अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां खुली हुई थीं।
विज्ञापन

अलमारियों से एक लाख रुपये, डायमंड के कानों के झुमके, सोने की चेन, पेंडेंट, सोने का सिक्का, लगभग दो तोले की सोने की चेन लॉकेट सहित व अन्य गहने गायब थे। जिनकी कीमत करीब छह लाख रुपये थी। इनके अलावा लगभग एक लाख रुपये का अन्य सामान भी गायब था। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सेक्टर-17 थाना पुलिस व सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। टीम ने संदिग्ध स्थानों से फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अंकित गर्ग की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौका मुआयना कर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें