फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जेसीबी से तोड़ी अवैध कॉलोनी में बनी कच्ची सड़कें

Thu, 28 Sep 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला नगर योजनाकार की टीम ने कस्बा में छछरौली रोड पर राजस्व एरिया में पांच से छह एकड़ में बसाई गई अनाधिकृत कॉलोनी में बनाई गई मिट्टी की सड़कों पर जेसीबी चलवा कर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार देसराज पचिसिया ने बताया कि बिलासपुर के नायब तहसीलदार दलजीत सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। एसएचओ बिलासपुर ज्ञान चंद ने पुलिस बल प्रदान किया। इस मौके पर जेई समीर सैनी भी उपस्थित थे। डीटीपी देसराज ने लोगों से अपील की कि वह ऐसी अनधिकृत कॉलोनी में अपनी कमाई का निवेश न करे। भूखंड खरीदने से पहले डीटीपी कार्यालय में संपर्क करें। नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण करने से पूर्व भूमि उपयोग परिवर्तन अनुमति प्राप्त करने के लिए नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के पोर्टल में आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें