फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेसर और हथिनीकुंड में शूटिंग करेंगे जावेद गौरी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर । हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म राधे में अपने स्टंट का जलवा दिखा चुके आर्टिस्ट जावेद गौरी रविवार को जिले के कुटीपुर व कलेसर पहुंचे। उन्होंने हथिनी कुंड बैराज, राष्ट्रीय उद्यान, कलेसर व ताजेवाला गांव समेत कई जगहों की लोकेशन का जायजा लिया। उन्होंने यमुनानगर की पहाड़ियों, जंगल और बैराज के आसपास अपनी एक्शन स्टंट वेब सीरीज के लिए लोकेशन का चयन कर लिया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि शिवालिक की पहाड़ियों में अगर स्टंट दिखाया जाएगा तो ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में भी कुछ नया करने की ललक पैदा होगी। रविवार को कुटीपुर गांव में अपने दोस्त दिलशाद के घर पर बातचीत में बताया कि छोटी सी पंचर की दुकान पर काम किया करते थे। उसके बाद उन्होंने बाइक चलाना सीख लिया और स्टंट आर्टिस्ट बन गए। उन्होंने बताया कि हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की राधे फिल्म के साथ-साथ वह दर्जनों फिल्मों में स्टंट आर्टिस्ट रह चुके हैं, जिनमें साहू, ठगों के हिंदुस्तान, प्रभास की मूवी समेत सलमान खान की पांच फिल्मों में काम कर चुके हैं। अभी वह टाइगर जिंदा है के अगले भाग की शूटिंग के लिए तैयारी कर रहे हैं।
जावेद गौरी ने बताया कि राधे फिल्म में उन्होंने 5 स्टंट किए। एक सीन के दौरान वह गाड़ी में नीले कुर्ते में नजर आ रहे हैं। अब जल्दी ही वह यमुनानगर के कलेसर में वेब सीरीज की शूटिंग करने जा रहे हैं।जगह का चयन भी कर लिया है। उन्होंने बताया कि मुंबई से 24 घंटे में 17 सौ किलोमीटर का सफर तय करके वह अपनी बाइक से यहां पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि हथिनी कुंड में वह एक्शन वेब सीरीज बनाएंगे। उन्होंने इसके लिए कुछ एक्शन डिजाइन किए हैं, जिसमें कार, बाइक, ट्रैक्टर स्टंट आदि शामिल है।
विज्ञापन

यमुनानगर में शूटिंग के लिए बेहतर लोकेशन
हरियाणा सरकार शिवालिक की पहाड़ियों की गोद में बसे यमुनानगर को पर्यटन के तौर पर विकसित कर रही है। स्थानीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री चौधरी कंवर पाल भी अधिकारियों के साथ कई बार कलेसर हथनीकुंड बैराज आदिबद्री समेत कई जगहों का दौरा कर चुके हैं। यहां की पांच लोकेेशन को शूटिंग करने के लिए स्वीकृत किया है। पर्यटन मंत्री चौधरी कंवर पाल ने बताया कि सरकार यमुनानगर के कलेसर, हथिनी कुंड बैराज व आदिबद्री समेत कई स्थानों को पर्यटन के तौर पर विकसित करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार की तरफ से जोर शोर से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें