फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जाट सभा ने युवाओं की शादी में आ रही अड़चनों पर किया विचार.

Sun, 23 Nov 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक के बाद जानकारी देते पश्चिमी उत्तर प्रदेश जाट सभा के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
यमुनानगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश जाट सभा की महाराणा प्रताप चौक के पास ओम एकेडमी में बैठक हुई। इसमें जाट समाज में घटती जनसंख्या व युवाओं की शादी में आ रही अड़चनों पर विचार किया गया। बैठक सभा के अध्यक्ष ओंकार सिंह पंवार की अगुवाई में हुई। इसमें कहा गया कि लड़की की शादी 25 साल व लड़के की शादी की 27 साल की उम्र तक हो जानी चाहिए। परिवारों में एक-एक बच्चा होने से समाज के सभी रिश्ते खत्म होते जा रहे हैं। इस पर भी बैठक में चिंता जाहिर की गई।
विज्ञापन

भ्रूण हत्या पर भी लगाम लगाने की मांग रखी गई, जिससे लिंग संतुलन बना रहे। बैठक में बच्चों को बचपन से अच्छे संस्कार व देशप्रेम की भावना सिखाने पर जोर दिया गया। जरूरतमंदों को सभा की ओर से कंबल बांटने के कार्य पर सभी ने सहमति दी। सभा में नए सदस्यों को जोड़ने पर भी चर्चा हुई। बैठक में उपाध्यक्ष तेजपाल देशवाल, राजेंद्र मंढान, महासचिव टीपी मलिक, कोषाध्यक्ष सुभाष राठी, सुरेश बालियान, सोमपाल पंवार, धर्मपाल सिंह, भोपाल सिंह, पंकज मलिक, अमित राणा, मनीष चौधरी, रविंद्र कुमार, अजय कुमार मंढान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें