फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में जपजी ने जीता स्वर्ण

Fri, 25 Sep 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्कूल में जपजी को सम्मानित करतीं प्राचार्या, कोच व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सेंट थॉमस स्कूल की आठवीं कक्षा के छात्र जपजी सिंह ने अंडर-14 नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर भारत जोन की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। पंजाब के मोगा के कलेर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 21 से 23 सितंबर तक चली तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया था।
उत्तर भारत जोन की टीम ने प्रतियोगिता की शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी। फाइनल में भी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जपजी की इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि पर सेंट थॉमस स्कूल प्रबंधन समिति, प्राचार्या डॉ. चंदना लाल, खेल विभाग और शिक्षकों ने उन्हें और उनके अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन

प्राचार्या ने कहा कि जपजी की सफलता स्कूल के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। पढ़ाई के साथ खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। जपजी सिंह स्कूल की क्रिकेट कोच पूनम भंडारी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

कोच पूनम भंडारी ने कहा कि जपजी ने लगातार मेहनत और अनुशासन के साथ अपने खेल में सुधार किया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन उसकी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जपजी में आगे बढ़ने की क्षमता है और नियमित अभ्यास से वह भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें