फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चक्का फेंक स्पर्धा में जैनिस, अर्जुन, राजकुमार, माही, बेबी विजेता

Thu, 21 Dec 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल हरनौल और सुरेंद्रा हाई स्कूल की ओर से चल रही खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को भी जारी रही। सातवें दिन कक्षा छठी, आठवीं व नौवीं के विद्यार्थियों के बीच कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, लांग जंप, हाई जंप, डिस्कस थ्रो, हाई जंप सहित रिले और 100, 200, 400, 800 मीटर की दौड़ हुईं। लड़कियोंं की खो-खो में कक्षा आठवीं व नौवीं की सुरेंद्रा हाई स्कूल की टीम विजेता रही। चक्का फेंक में जैनिस, अर्जुन, राजकुमार, माही, बेबी ने जीत दर्ज की।
लड़कों की कबड्डी में कक्षा आठवीं व नौवीं की सुरेंद्रा हाई स्कूल की टीम प्रथम रही। लड़कों की वॉलीबॉल में कक्षा आठवीं व नौवीं की संजय गांधी स्कूल की टीम विजेता रही। शॉटपुट में भवनीत, लवकेश, बबनदीप, रोचक, अंश विजेता रहे। लांग जंप में रोमित, राजकुमार, सागर, चाल्ट विजेता रहे। सौ मीटर दौड़ में अंजली, माही, अभिषेक, लक्ष्य, रागिनी, हर्षप्रीत प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में चेतना, वंशिका, अभिषेक, हार्दिक, रागिनी, यशमीन, राघव, शुभम, रौनक विजेता रहे। 400 मीटर दौड़ में लवकेश, चाहत, शुभम, अर्जुन, फतेह, 800 मीटर दौड़ में सागर व अंशुमन प्रथम रहे। रिले दौड़ में चेतना, माही, गणिका, लवकेश, आर्यन, सागर, अंशुमन, अर्जुन, रौनक, प्रियंका, रोशनी, निधि विजेता रहे। मौके पर स्कूल प्रबंधक रणधीर चौधरी, प्रिंसिपल सोनिया चानना, सुरेश चानना, शरणप्रीत कौर, प्रभजोत कौर, ज्योति, प्रियंका सागर, गगनदीप, निशा कांबोज, रूबी, हरप्रीत कौर मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें