फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जम्मूतवी के 2500 टिकट रद्द, रेलवे को लाखों की चपत

Wed, 24 Apr 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शंभू में किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ इससे रेलवे को रोजाना लाखों रुपये की चपत भी लग रही है। आंदोलन के चलते ट्रेनें रद्द होने व रूट बदलकर चलने से विभिन्न रूटों पर सैकड़ों आरक्षित टिकट रद्द हो चुकी हैं। जम्मूतवी के लिए अब तक 2500 से ज्यादा टिकटें रद्द हो चुके हैं।
जम्मूतवी के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, दिल्ली, अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, बठिंडा, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, भोपाल, इटारसी, नागपुर सहित दर्जनों स्टेशनों की 4000 से ज्यादा आरक्षित टिकट रद्द हो चुकी हैं। रेलवे ने आंदोलन के बाद दिल्ली से चलाई जा रही अमृतसर मुंबई गोल्डन टैंपल सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब चंडीगढ़, साहनेवाल रूट से चलाई है। वहीं छत्तीसगढ़, गंगा सतलुज, जम्मूतवी कोलकाता सहित तमाम गाड़ियों का संचालन वाया चंडीगढ़, साहनेवाल किया जा रहा है, जिससे कई स्टेशनों के लिए अब ट्रेन नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

ऐसे में यात्री अपनी आरक्षित टिकट रद्द करवा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों को किसान आंदोलन के विस्तार का भी डर है, चूंकि यदि किसान अन्य स्थान पर भी बैठ गए तो यात्रा के दौरान उन्हें परेशानी होगी। इस दौरान सबसे ज्यादा दो तीन महीने पहले कंफर्म टिकट बनाने वाले लोगों को रही है, चूंकि ट्रेन बदलने पर उन्हें कंफर्म सीट नहीं मिल रही है।

जालंधर-नई दिल्ली गाड़ी संख्या 14681-82 इंटरसिटी एक्सप्रेस बुधवार को भी रद्द रहेगी। बाड़मेर-जम्मूतवी गाड़ी संख्या 14661-62 शालीमार एक्सप्रेस दिल्ली से जम्मूतवी के बीच रद्द रहेगी। यह दिल्ली से वापस बाड़मेर के लिए चलाई जा रही है। हरिद्वार-अमृतसर गाड़ी संख्या 12053-54 जनशताब्दी सुपर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। श्रीगंगानगर-ऋषिकेश गाड़ी संख्या 14887-88 एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। इसके अलावा ऊना हिमाचल-हरिद्वार गाड़ी संख्या 04501-02 स्पेशल एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 12903-04 अमृतसर मुंबई गोल्डन टेंपल मेल, 18237-38 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 13307-08 फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 13005-06 अमृतसर-हावड़ा मेल, 13151-52 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस का संचालन वाया चंडीगढ़, साहनेवाल किया जा रहा है। जबकि गाड़ी संख्या 15211-12 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस अंबाला तक चलाई जाएगी। अंबाला से अमृतसर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
विज्ञापन



आंदोलन के चलते कई ट्रेनों का रूट बदला गया है, कई गाड़ी रद्द की गई हैं। गाड़ियों के साथ यात्रियों के टिकट भी रद्द हो गए हैं। रूट बदलने से भी सैकड़ों यात्रियों की टिकट कैंसिल हुई है। इससे रेलवे को लाखों का नुकसान हो रहा है। रेलवे यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखकर ट्रेनों का संचालन कर रहा है। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें