फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रंगोली में जागृति व माहि को पहला स्थान

Sun, 19 Oct 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान रंगोली बनाते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। महाराजा अग्रसेन प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में दीपावली मनाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान निदेशक डॉ. नरिंदर राणा ने किया। उन्होंने कहा कि दीपों का यह त्योहार हमें अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है।
इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगोली, थाली व दीया सजाओ, कार्ड बनाओ प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। रंगोली प्रतियोगिता में जागृति व माहि ने प्रथम स्थान पाया। वहीं, अंजलि व आंचल ने दूसरा और रितिका व सिमरन ने तीसरा स्थान पाया। थाली सजावट में भूमिका ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय और उर्वशी ने तृतीय स्थान पाया। दीया सजावट में जसप्रीत ने पहला, प्रियंका ने दूसरा और अंजलि ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ड बनाओ स्पर्धा में विजेंद्र प्रथम, गरिमा द्वितीय और श्रुति तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में अमरजीत कौर, मीनाक्षी शर्मा, पूजा धवन, वंशिका बंसल, नैंसी गोयल और नंदिनी गोयल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डीजे पार्टी हुई, विद्यार्थियों ने नाच-गाकर पर्व मनाया। निदेशक डॉ. नरिंदर राणा, कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग प्रमुख डॉ. मीनाक्षी गुप्ता, प्रबंधन विभाग प्रमुख अनिशा छाबड़ा ने विद्यार्थियों को सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें