संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में वीरवार को जिलास्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताएं हुईं। लघु नाटिका प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी वर्कशॉप ने पहला, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वती नगर ने दूसरा और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रादौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खंडों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
भाषण, वाद-विवाद, निबंध लेखन, कविता, नारा लेखन, चित्रकला, वृत्तचित्र, पावरपॉइंट प्रस्तुति और लघु नाटिका स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने कानून, अधिकारों और सामाजिक दायित्वों से जुड़े विषयों पर अपनी समझ प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सीजेएम सुमित्रा कादियान मुख्य अतिथि और जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने विशिष्ट अतिथि रहीं। सीजेएम कादियान ने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।
प्रतियोगिताओं के विजेता
चित्रकला में एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साढौरा द्वितीय रहा। कविता प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर प्रथम, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी द्वितीय और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंभोल तृतीय रहा। वाद-विवाद में गणपति कॉन्वेंट स्कूल व्यासपुर प्रथम, एमआर इंटरनेशनल स्कूल व्यासपुर द्वितीय और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंभोल तृतीय रहा। भाषण प्रतियोगिता में गणपति कॉन्वेंट स्कूल व्यासपुर प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर द्वितीय और एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी तृतीय रहा। नारा लेखन में गणपति कॉन्वेंट स्कूल व्यासपुर प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साढौरा द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरनौल तृतीय रहा। निबंध लेखन में गणपति कॉन्वेंट स्कूल व्यासपुर प्रथम, नव प्रभात स्कूल जगाधरी द्वितीय और एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी तृतीय रहा।