फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जगाधरी एसएचओ लाइन हाजिर

Thu, 13 Mar 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शराब के गोदाम पर फायरिंग की वारदात करने वाले शूटरों की तलाश में पुलिस ने अंबाला, करनाल से लेकर यूपी के कई जिलों में दबिश दी। वहीं पुलिस अधीक्षक राजीव देशवाल ने लापरवाही के आरोप में शहर जगाधरी थाने के एसएचओ जसबीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। अब तक की जांच में पता चला है कि शूटर वारदात को अंजाम देने के बाद व्यासपुर की ओर भागे थे। करनाल नंबर की एक संदिग्ध बाइक भी फुटेज में कैद हुई। उधर, पुलिस ने गोदाम पर तैनात एक कर्मचारी की शिकायत पर शूटरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बीते मंगलवार को बाइक सवार दो शूटरों ने जगाधरी बस स्टैंड के पास शराब के गोदाम पर फायरिंग की थी। फायरिंग में गोदाम पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी गोली लगने से जख्मी हुआ था। वारदात के कुछ घंटे बाद ही विदेश में बैठे गैंगस्टर नोनी राणा ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने शूटरों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

पुलिस शूटरों के गोदाम तक पहुंचने और फरार होने का रूट तलाश कर रही है। इसके लिए पुलिस ने 100 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि बदमाश गोदाम के पास स्थित नाले की पटरी से होते हुए पहुंचे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते से भागे।
वहां से वह जगाधरी स्थिति गेस्ट हाउस के पास से होते हुए सैंट थामस स्कूल होते हुए जडौदा गेट पहुंचे और वहां से व्यासपुर की ओर भाग गए। जांच में पुलिस को करनाल नंबर की एक बाइक की दिखाई दी थी। पुलिस ने बाइक के मालिक से भी बात की है। बाइक को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई। उधर, वारदात का खुलासा करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस टीमों ने करनाल, अंबाला से लेकर यूपी के जिलों में दबिश दी है। अभी तक शूटरों की कोई ठोस जानकारी पुलिस को नहीं लगी है। शराब गोदाम पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शराब के गोदाम पर काम करने वाले कर्मचारी कुलवंत सिंह ने थाने में शिकायत दी थी। कुलवंत का कहना है कि वह मंगलवार दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे वह गोदाम पर थे। उसी समय एक युवक ने गोदाम पर फायरिंग की। इस वह छत पर चढ़ गए थे और शूटरों पर ईंटे फेंकी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया था। घटनास्थल से पुलिस को दो कारतूस और नौ खोल बरामद किए थे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने 10 से अधिक राउंड फायरिंग की थी। गोदाम पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने भी जवाब में फायरिंग की थी।
विज्ञापन

शराब ठेके पर फायरिंग मामले में शूटरों की तलाश में दबिश दी जा रहीं हैं। मामले में लापरवाही के आरोप में शहर जगाधरी थाने के एसएचओ जसबीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। श्रृष्टि गुप्ता, एएसपी यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें