फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagadhri: मणिपुर में महिलाओं से दरिंदगी मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, महंगाई को लेकर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

Thu, 03 Aug 2023 01:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता सचिवालय के अंदर पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब आधा घंटे तक नारेबाजी करने के बाद जब प्रशासन की तरफ से कोई ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तब कार्यकर्ता डीसी ऑफिस की तरफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगे भी पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में महिलाओं से दरिंदगी व महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतरी। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता जगाधरी अनाज मंडी में एकत्र हुए। यहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व चेयरमैन रमन त्यागी, रादौर विधायक डॉ. बीएल सैनी, बृजपाल छप्पर की मौजूदगी में लघु सचिवालय की तरफ कूच किया। हालांकि पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ताओं के जोश के आगे पुलिस बेबस नजर आई।

विज्ञापन


डीसी ऑफिस में जाने की हठ पर कांग्रेस कार्यकर्ता व पुलिस में हुई तनातनी 
इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता सचिवालय के अंदर पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब आधा घंटे तक नारेबाजी करने के बाद जब प्रशासन की तरफ से कोई ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा।

तब कार्यकर्ता डीसी ऑफिस की तरफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगे भी पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन यहां कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनातनी हो गई। इसके बाद  डीसी की गैरमौजूदगी में एसडीएम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम उन्हें ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें