फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में लगेंगे तीन से चार दिन

Sat, 16 May 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भगत सिंह चौक के गेट के आगे सड़क किनारे फैला कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पिछले कई दिनों से बिगड़ी शहर की सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने के लिए नगर निगम पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। हड़ताल समाप्त होते ही नगर निगम ने शहरभर में विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया। सफाई व्यवस्था बनाने ने तीन से चार दिन लग सकते हैं।
निगम की टीमें शुक्रवार को सुबह से रात तक शहर के विभिन्न इलाकों में जमा कचरे के ढेर हटाने में जुटी रहीं। नगर निगम के दोनों मुख्य सफाई निरीक्षक, सभी सफाई निरीक्षक, सैकड़ों सफाई कर्मचारी और भारी मशीनरी को सफाई अभियान में लगाया गया। शहर की सफाई व्यवस्था को सामान्य करने के लिए 22 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, चार डंपर, दो जेसीबी और चार लोडर कार्य करते रहे।
विज्ञापन

रेलवे रोड, वर्कशॉप रोड, जगाधरी रोड, मॉडल टाउन सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में लगे गंदगी के बड़े-बड़े ढेरों को हटाया गया। नगर निगम की टीमों ने जेसीबी और लोडर की सहायता से सड़कों व खाली स्थानों पर जमा कचरे को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों में भरकर कचरा प्लांट तक पहुंचाया। लंबे समय से जमा कूड़े के कारण कई इलाकों में बदबू फैल गई थी।
इसे देखते हुए सफाई के बाद संबंधित स्थानों पर चूने का छिड़काव भी कराया गया ताकि दुर्गंध से लोगों को राहत मिल सके। अधिकारियों के अनुसार शहर से पूरी तरह कूड़ा उठाने और सफाई व्यवस्था को सामान्य होने में अभी तीन से चार दिन का समय लग सकता है। नगर निगम लगातार अतिरिक्त संसाधनों और कर्मचारियों की मदद से कार्य कर रहा है ताकि जल्द से जल्द हालात सामान्य किए जा सकें।
रात को लिया उठान का जायजा

सफाई अभियान की निगरानी के लिए मेयर सुमन बहमनी और नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद वीरवार देर रात तक खुद सड़कों पर मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर चल रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मेयर सुमन बहमनी सफाई टीमों और मशीनरी के बीच खड़ी होकर खुद कूड़ा उठवाती नजर आईं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था को जल्द से जल्द पूरी तरह सामान्य किया जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान मेयर ने उन रेहड़ी चालकों और लोगों को भी जागरूक किया जो आसपास खुले में कूड़ा फेंक रहे थे। उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना केवल नगर निगम की नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों, सड़कों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष टीमें लगाई गई हैं और अतिरिक्त मशीनरी की मदद से तेजी से कूड़ा उठाने का कार्य जारी है। आने वाले तीन-चार दिनों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य कर दी जाएगी। - महाबीर प्रसाद, आयुक्त, नगर निगम।

भगत सिंह चौक के गेट के आगे सड़क किनारे फैला कूड़ा। संवाद

भगत सिंह चौक के गेट के आगे सड़क किनारे फैला कूड़ा। संवाद

भगत सिंह चौक के गेट के आगे सड़क किनारे फैला कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें