यमुनानगर। भारतीय गुर्जर परिषद की बैठक मंगलवार को लक्कड़ मंडी जिला प्रधान बलदेव पंवार की अध्यक्षता में हुई। उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह के बेटे व निशानेबाज कुंवर दिव्य प्रताप सिंह मुख्यातिथि रहे।
बैठक में समाज को एकजुट करने व युवाओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करने के बारे में चर्चा की गई। दिव्य प्रताप ने कहा कि जिस समाज व राष्ट्र के नागरिक जितने ज्यादा शिक्षित होंगे, वह उतना ज्यादा विकास करेंगे। इसलिए बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षित करें ताकि वह जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान दे सके। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर डायरेक्टर संदीप राणा, नेत्रपाल, संदीप, सोनू चौधरी, दिनेश, सुमित पोसवाल, नरेश, हरीश, प्रवीन, जयकुमार, विक्की चौधरी, कृष्ण, शेखर व सतीश मौजूद रहे।