जगाधरी। कोहरे के कारण करीब दो महीने से देरी से चल रही ट्रेनों का शेड्यूल मौसम साफ होने के बाद सही होने लगा था। मौसम के अचानक करवट लेने से एक बार फिर कोहरा छाने लगा है, जिसका असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। चार दिन से कोहरा छाने से फिर से ट्रेनें देरी से चलने लगी है। करीब छह ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा लेट सरयू यमुना एक्सप्रेस रही। यह ट्रेन एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से पहुंची।
ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को दिक्कत हो रही है। हालांकि सर्दी में कमी आई है, लेकिन सुबह शाम काफी ठंड हो रही है। यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से अधिकांश गाड़ियां रात को गुजरती हैं। ऐसे में लोगों को सर्दी में परेशान होना पड़ रहा है। इस दौरान गाड़ी संख्या 14649 जयनगर अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस दो घंटे 14 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं, गाड़ी संख्या 13305 हावड़ा अमृतसर मेल एक घंटा 18 मिनट की देरी से चली। गाड़ी संख्या 14631 देहरादून अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा 09 मिनट, गाड़ी संख्या 14632 अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस एक घंटा तीन मिनट, गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस एक घंटा, गाड़ी संख्या 12231 लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा, गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा, गाड़ी संख्या 14610 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस एक घंटा, गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस पौना घंटा की देरी से पहुंची। संवाद
-