यमुनानगर। भारतीय गुर्जर परिषद की ओर से शुक्रवार को सहारनपुर रोड पर लक्कड़ मंडी कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की।
जिलाध्यक्ष बलदेव पंवार ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल एकता और अखंडता के प्रतीक थे। उनका जीवन हमें देशभक्ति और निष्ठा का पाठ पढ़ाता है। आजादी के बाद वे भारत के पहले गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री बनाए गए। उन्होंने पाकिस्तान से पंजाब और दिल्ली आए विभाजन शरणार्थियों के लिए राहत प्रयासों के आयोजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और शांति बहाल के प्रयास भी किए।
सरदार पटेल ने आजाद भारत की 562 से ज्यादा रियासतों को एक सूत्र में पिरोने की अहम भूमिका निभाई। जिसके कारण ही लौहपुरुष पटेल को भारतीय एकता के प्रतीक माने गए हैं। आज जब भी देश की अखंडता की बात आती है तो सबसे पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल का नाम लिया जाता है। इस दौरान सभी ने देश की एकता को बनाए रखने की शपथ भी ली। इस माैके पर सुभाष राणा, जसवीर पुंडीर, विक्की गुर्जर, नेत्रपाल, जय कुमार, राकी, अंकित व संदीप उपस्थित रहे।