यमुनानगर। पुरानी सब्जी मंडी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार को दो दुकानों पर छापा मारा। यहां खेती में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवाओं व यूरिया बैग की जांच की। इस दौरान टीम को एक दुकान पर दो दवाएं एक्सपायरी मिली, वहीं दूसरी दुकान पर यूरिया के 45 बैग कम मिले। उड़नदस्ते में तैनात एसआई सरविंद्र, एएसआई जनकराज, सुखविंद्र, एससी बलजिंद्र व कृषि विभाग के डॉ. हरीश पांडेय शुक्रवार की सुबह पुरानी सब्जी मंडी स्थित ओम सीडस स्टोर पर पहुंचे। इन दुकान पर खेती में इस्तेमाल होने वाली दवाएं व कीटनाशक मिलते हैं। टीम को यहां पर दो दवाएं एक्सपायरी मिली। इनके सैंपल लिए गए। इसके बाद टीम गांव हरनौली स्थित महालक्ष्मी सीडस व पेस्टीसाइडस स्टोर पर पहुंची। यहां दवाएंां तो सही मिली, पर स्टॉक जांचने पर यूरिया के 45 बैग कम मिले। संवाद