संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आजादी की पहली लड़ाई 1857 के वीर शहीदों की याद में अंबाला कैंट स्थित आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का निर्माण किया जाएगा। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा एतिहासिक स्मारक के लिए प्रतीक चिन्ह (लोगो) डिजाइन तैयार करने हेतु इच्छुक कलाकारों, डिजाइनरों और व्यक्तियों से प्रविष्टियां मांगी गई हैं।
यह जानकारी डीसी पार्थ गुप्ता ने दी। उन्होंनने बताया कि एक अप्रैल 2025 तक प्रतीक चिह्न (लोगो) डिजाइन की प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। लोगो का डिजाइन मौलिक होना चाहिए और इसमें भारत की स्वतंत्रता संग्राम की भावना झलकनी चाहिए। डिजाइन हाई-रिज़ॉल्यूशन में डिजिटल फॉर्मेट में होना चाहिए। प्रतीक चिह्न (लोगो) में आइकन, रंग संयोजन, बैकग्राउंड, फॉन्ट आदि का विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
प्रविष्टियां 1857 की क्रांति (भारत की आजादी की पहली लड़ाई) की थीम पर आधारित ही होनी चाहिए। प्रतीक चिन्ह प्रेरणादायक होना चाहिए। इसके अलावा प्रतीक चिन्ह का कॉपीराइट नहीं होना चाहिए। इस संबंद णएँ डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि लोगों के डिजाइन की प्रविष्टियां एक अप्रैल तक directorshaheedsmarakgmail.com पर भेजी जा सकती हैं।