यमुनानगर। जिला में राजस्व विभाग की नई पहल पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली, पेपर रहित निशानदेही, व्हाट्सएप चैटबॉट व राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को जिला सचिवालय में हुआ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा सहित पूर्व मंत्री कंवरपाल, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, डीसी पार्थ गुप्ता, एडीसी नवीन आहूजा, एसडीएम विश्वनाथ, जिला राजस्व अधिकारी तरुण सहोता उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के बाबैन से प्रदेशभर से ऑनलाइन जुड़ते हुए पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली, पेपर रहित निशानदेही, व्हाट्सएप चैटबॉट व राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली का शुभारंभ किया। संवाद