संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नए शिक्षा सत्र के लिए दो दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. करुणा ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान नए विद्यार्थियों को कॉलेज के नियमों से अवगत कराया गया है।
आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. अनीता इंडेक्शन कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्राचार्य डॉ. करुणा ने नए विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बहादुर सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन, अवसर का महत्व, उनके उद्देश्य, उनके व्यवहार के बारे बताया। डॉ. वीरेंद्र सिंह ने विभिन्न गतिविधियों के बारे बताया।
डॉ. सीमा गुप्ता, प्रो. पूनम गर्ग, रणदीप सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष लखपत सिंह, कार्यालय सुपरीटेंडेंट राजीव गोयल ने शैक्षिक, व्यावहारिक, नैतिक, तकनीकी जानकारियां साझा की। डॉ. सीमा गुप्ता ने विद्यार्थियों को वाणिज्य विभाग की गतिविधियों के बारे बताया। डॉ. राखी ने बताया कि कार्यक्रम का समापन मंगलवार को होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए किया गया है।