फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अंतर जिला तबादले होने से गहराएगी शिक्षकों की कमी

Mon, 02 Mar 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अंतर जिला तबादलों के बाद जिले के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी और गहराने की आशंका जताई जा रही है। अध्यापकों के संगठन ने सरकार से नई भर्ती किए जाने की मांग उठाई है।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि हाल ही में हुए तबादलों में यमुनानगर से 108 जेबीटी अध्यापक अन्य जिलों में चले गए हैं, जबकि केवल 20 अध्यापक यहां आए हैं। ऐसे में कई स्कूल खाली होने की स्थिति में पहुंच जाएंगे। वहीं, संघ ने सरकार व विभाग से शीघ्र नई भर्ती कर रिक्त पद भरने की मांग की है और चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में पहले से ही लगभग 800 से अधिक जेबीटी पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 में नियुक्त अध्यापकों को अप्रैल 2024 में स्थायी जिला आवंटन और जेबीटी से टीजीटी पदोन्नति के कारण भी स्कूलों में पद खाली हुए हैं। अब नए तबादलों से स्थिति और गंभीर हो जाएगी। राज्य संगठन सचिव कुलवंत सिंह के अनुसार शादीपुर प्राथमिक स्कूल में 400 से ज्यादा विद्यार्थियों के लिए मात्र एक गेस्ट टीचर कार्यरत है। कई स्कूल एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें