नारियल तोड़कर निर्माण का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। आयोजक
प्रतापनागर। खंड के गांव गुलाबगढ़ में कश्यप धर्मशाला के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सरपंच एसोसिएशन प्रतापनगर प्रधान विजय कुमार मिंटू ने नारियल फोड़कर नींव पत्थर रखा। धर्मशाला निर्माण पर लगभग 21 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ग्रामीणों में इस परियोजना को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने गांव के विकास हेतु इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस धर्मशाला के निर्माण से सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी तथा गांव की एकता और आपसी भाईचारे को मजबूती मिलेगी। संवाद