फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्लांट से कचरा निकासी की दी हिदायत

Thu, 11 Sep 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद (आईएएस) ने बुधवार को वार्ड सात में एमआरएफ सेंटर, शादीपुर व गुलाब नगर में बने कचरा ट्रांसफर स्टेशन (सेकेंडरी प्वाइंट) और कैल कचरा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने वार्ड सात के सेक्टर 17 में सफाई कर्मचारियों की हाजिरी जांची और सफाई कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुरानी एजेंसी को कैल कचरा निस्तारण प्लांट से जल्द से जल्द कचरा के निस्तारण कर जगह खाली करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिना ढके कचरा ले जाने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त ने नई एजेंसी को सफाई कार्याें और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि सफाई कार्याें में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद बुधवार की सुबह सबसे पहले वार्ड 17 में पहुंचे। वार्ड के सेक्टर 17 में उन्होंने सफाई कर्मचारियों की हाजिरी जांची। उन्होंने सेक्टर 17 के विभिन्न स्थानों पर सफाई कार्याें का जायजा लिया। जहां गंदगी दिखाई दी, उसकी सफाई कराई गई।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने सेक्टर 17 में बने एमआरएफ सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेंटर में एक जगह कचरा एकत्रित करें। सेंटर में आने वाले वाहनों को निकलने का समय मिले। कचरे की छंटाई रोजाना कराए और उसे कचरा प्लांट में भेजे। इसके बाद नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद शादीपुर कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने सफाई अधिकारियों को जल्द से जल्द स्टेशन में एकत्रित कचरे का तुरंत उठान कर कैल कचरा निस्तारण प्लांट भिजवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें