फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढा मुक्त कराएं अधिकारी : डीसी

Thu, 11 Sep 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अ​धिकारियों के साथ बैठक करते डीसी पार्थ गुप्ता। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बारिश के दौरान जिले की सड़कों पर हुए गड्ढों से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए डीसी पार्थ गुप्ता ने कैंप कार्यालय में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां कहीं पर गड्ढे हैं, उन्हें तुरंत अच्छी तरह से दुरुस्त किया जाए। 15 सितंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए गए हैं। डीसी ने नवरात्रि शुरू होने से पहले जिले की सभी सड़कों के पैचवर्क व मरम्मत के कार्य पूरे करें भी आदेश दिए हैं। उन्होंने इसकी जांच के लिए 14 अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, छछरौली के एसडीएम रोहित कुमार, नगराधीश पीयूष गुप्ता, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी पुनीत मित्तल, एनएचआई से एम.एस. सांगवान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम दलचंद शर्ममौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें