फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उन्नत तरीके से खेती करने के लिए किया प्रेरित

Wed, 25 Dec 2024 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र दामला की ओर से गेहूं में एकीकृत खरपतवार प्रबंधन विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के संयोजक डॉ. संदीप रावल ने किसानों को गेहूं की वैज्ञानिक विधि से उन्नत खेती के माध्यम से प्रदेश व देश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
उन्होंने किसानों को गेहूं की विभिन्न प्रकार की किस्में, पछेती बिजाई हेतु उन्नत किस्में फसल चक्र अपनाने व खरपतवारों के बीजों का उन्मूलन हेतु एकीकृत खरपतवार प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक किया। उन्होंने इसके लिए बताया कि खेत की नालियों व डोल की सफाई समय-समय पर की जानी चाहिए। खेती में प्रयुक्त मशीनें भी साफ की जानी चाहिए ताकि खरपतवार के बीजों का आगे फैलाव न हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने फसल अवशेषों के सही इस्तेमाल पर बल देते हुए बताया कि फसल अवशेष मृदा स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं जिससे मृदा की उर्वरा शक्ति तथा भूमि में जैव विविधता बनी रहती है। भूमि के अंदर आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति स्वत: ही अवशेषों द्वारा होती रहे। जिला संस्य विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. आराधना बाली ने किसानों को एकीकृत खरपतवार प्रबंधन में प्रयुक्त तकनीकी के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रासायनिक खरपतवार प्रबंधन के लिए सही समय, उचित खरपतवारनाशक, उसकी सही मात्रा तथा छिड़काव करने का सही तरीका अपना कर ही खरपतवार प्रबंधन क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। गेहूं में खरपतवार प्रबंधन के लिए खरपतवार व फसल उगाने से पहले तथा खरपतवार व फसल उगाने के बाद दोनों समय पर खरपतवारनाशी की क्रियाशीलता के आधार पर ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

खरपतवार व फसल की अलग-अलग अवस्था पर भिन्न-भिन्न दवाई का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। जिसके लिए किसानों को खरपतवार नाशक दवाइयों की जानकारी होना अति आवश्यक है। केंद्र के मुख्य सलाहकार डॉ. नरेंद्र गोयल ने संदेश दिया कि खरपतवार प्रबंधन में अंधाधुंध रसायन के उपयोग से बेहतर होगा कि एकीकृत खरपतवार प्रबंधन अपनाया जाए। यदि गेहूं में एकीकृत खरपतवार नियंत्रण किया जाएगा तो किसान की लागत मूल्य को कम किया जा सकेगा। इस अवसर पर प्रशिक्षण सहायक डॉ. कर्ण सिंह सैनी, डॉ. अजीत उपस्थित रहे। विभिन्न गांव से 35 प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें