संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी अश्वनी के घर का ताला तोड़ चोर डेढ़ लाख की नकदी समेत ढाई लाख के गहने चोरी कर ले गए। गांधी नगर थाना पुलिस केस दर्ज कर जाचं शुरू कर दी है।
शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी अश्वनी ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद वह परिवार सहित रिश्तेदारी में बिलासपुर गए थे। मंगलवार सुबह उसके भाई ने उसे फोन पर बताया कि घर के ताले टूटे हुए है। सूचना मिलने पर वह तुरंत घर आया। पेटी से डेढ़ लाख रुपये की नकदी, 43 तोले की चांदी की पायल, आठ तोले के चांदी के कंगन, तीन तोले की सिर में लगाने वाली सुई, सोने की नाक की तिल्ली, पीतल की परांत व अन्य सामान गायब था।
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद