फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नालों की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Wed, 27 May 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी में नाले का निरीक्षण करने पहुंची मेयर सुमन बहमनी व निगमायुक्त। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मानसून सीजन से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने नालों की सफाई अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को मेयर सुमन बहमनी और नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने जगाधरी क्षेत्र में विभिन्न नालों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
मेयर सुमन ने प्रकाश चौक से गोरी शंकर मंदिर तक बने बड़े नाले सहित अन्य नालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नालों की सफाई, गाद उठान और जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा की। जिन स्थानों पर नालों पर अतिक्रमण मिला, वहां अधिकारियों को कब्जे हटाकर जल निकासी सुचारु करवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि मानसून शुरू होने से पहले शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की गहराई तक सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने सफाई के बाद निकाली गई गाद को तुरंत उठाने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि गाद लंबे समय तक नालों के किनारे पड़ी रहती है तो वह दोबारा नालों में चली जाती है और सफाई का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाता।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि शहर के नालों की सफाई कार्य को तीन जोनों में बांटा गया है और प्रत्येक जोन में अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को सफाई कार्य की नियमित मॉनिटरिंग और दैनिक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर पार्षद अरुण कुमार, पार्षद जयंत स्वामी, डीटीपी एवं सहायक अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, कनिष्ठ अभियंता गगन संधू और सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें