फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार एकड़ जमीन में लगाए जाएंगे एक हजार पौधे व बनेगा डंपिंग प्वाइंट

विज्ञापन
तेजली खेल परिसर के पीछे खाली पड़ी नगर निगम की जमीन। - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण व शहर को हराभरा रखने के लिए नगर निगम द्वारा गधौली के पास तेजली खेल परिसर के पीछे खाली पड़ी साढ़े चार एकड़ जमीन में एक हजार फलदार पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही इसके पास कूड़ा एकत्रित करने के लिए डंपिंग प्वाइंट बनाया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को मेयर मदन चौहान ने एसई महीपाल व अन्य अधिकारियों के साथ साइट का दौरा कर जमीन का निरीक्षण किया। मेयर ने अधिकारियों को जमीन पर हो रहे कब्जों को हटवाकर उसकी बाउंडरी करने व फलदार पौधे लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कब्जे हटवाकर की जाएं बाउंडरी : मेयर ने जमीन का निरीक्षण किया तो देखा कि कुछ लोगों ने नगर निगम की खाली पड़ी जमीन पर कब्जे किए हुए थे। कुछ लोगों ने अपने कूप व गुहारे बना रखे थे तो कुछ लोगों ने अस्थाई मकान। मेयर ने लोगों से बातचीत की तो उन्होंने नगर निगम द्वारा काम शुरू करते ही स्वयं कब्जे हटाने की बात कहीं। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति का नुकसान न हो और उन्हें स्वयं उनका सामान उठाने दे। इसके बाद जमीन को समतल करके उस पर फलदार पौधे लगाए जाएं। कंडरीले तार से इसकी बाउंडरी की जाएगी।
एक हजार गज में बनाया जाएंगे डंपिंग प्वाइंट : मेयर व एसई को नगर निगम पटवारी ने संबंधित जमीन का नक्शा दिखाया और जमीन का पूरा ब्यौरा दिया। जिसके बाद इस जमीन में पौधे लगाने व डंपिंग प्वाइंट बनाने का प्लान बनाया गया। एसई ने बताया कि यहां एक हजार गज में डंपिंग प्वाइंट बनाया जाएगा। जिसकी दीवारें सीसी में बनाई जाएगी। मुख्य द्वार पर बड़ा शटर लगाया जाएगा। छतें टीन की होगी। पास में ही शौचालय भी बनाया जाएगा। जिसका जल्द ही एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। डंपिंग प्वाइंट में गधौली, तेजली, चिट्टा मंदिर, दड़वा समेत क्षेत्र में दर्जनों कॉलोनियों का कूड़ा डंप किया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधे आवश्यक : मेयर ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है। पेड़ों से जीवनदायिनी ऑक्सीजन मिलती है। जिसके बिना कोई एक पल भी जिन्दा नहीं रह सकता। इनसे औषधियां मिलती हैं। पेड़ इंसान की जरूरत हैं। इसलिए हम सभी को पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाते हुए पौधा रोपण करना चाहिए। नगर निगम इस दिशा में भरसक प्रयास कर रहा है। हर वार्ड के पार्षदों को पांच-पांच सौ पौधे लगाने का टारगेट दिया हुआ है। इसके लिए नगर निगम जहां जहां खाली जगह है, वहां पर पौधरोपण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें