फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चार विद्यालयों का निरीक्षण कर स्वच्छता जांची व्यवस्था

Thu, 13 Aug 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्कूल में निरीक्षण के दौरान उपकरण की जानकारी लेते डीपीसी। विभाग
विज्ञापन
जगाधरी। जिला परियोजना अधिकारी केएस संधावा ने बुधवार को जिले के चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलेसर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अराईयांवाला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर और राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी लैब, लाइब्रेरी, एनएसक्यूएफ लैब, कक्षा-कक्ष, विद्यालय प्रांगण और शौचालयों की स्थिति देखी गई। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई लैब सामग्री और उपकरणों का उचित रखरखाव किया जाए। सभी उपकरण लैब में व्यवस्थित एवं उपयोग योग्य स्थिति में रखे जाएं और विद्यार्थियों के हित में उनका नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं, सफाई और रखरखाव की स्थिति भी जांची। कुछ विद्यालयों के प्रांगण में बारिश के कारण अनावश्यक घास और वनस्पति उगी मिली। इस पर विद्यालय मुखियाओं को परिसर की नियमित सफाई कराने और अनावश्यक वनस्पति तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। केएस संधावा ने कहा कि बारिश में विद्यालय परिसर की स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विद्यालयों के मुखिया और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-

स्कूल में निरीक्षण के दौरान उपकरण की जानकारी लेते डीपीसी। विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें