फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निगम चुनाव की मतदाता सूची के विरोध में इनेलो

Fri, 10 Jan 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम चुनाव के लिए नई वोटर लिस्ट में जारी कर दी गई है। इंडियन नेशनल लोक दल ने इसे गलत बताया है। इनेलो का कहना है कि इसमें कई प्रकार की खामियां हैं। इनेलो इसका विरोध कर आपत्ति दर्ज करवाएगी और सरकार से सही नई वोटर लिस्ट जारी करने की मांग करेगी।
यह बात इनेलो के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रभारी सुरेश शर्मा ने कही। बैठक में इनेलो के पूर्व पार्षदों सहित पार्टी पदाधिकारियों ने भी इस पर आपत्ति जताई। सुरेश शर्मा ने कहा कि सरकार की जारी वोटर लिस्ट में कई गलतियां एवं खामियां हैं। संभवत चुनाव के चलते अधिकारियों ने जल्दबाजी में वोटर लिस्ट तैयार की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 16 के बूथ नंबर 123 व 124 जो की वार्ड नंबर 16 की हद में ही है वह वार्ड नंबर 21 में जोड़ दिए गए हैं। ऐसे ही वार्ड नंबर 20 के तीन बूथ वार्ड नंबर 19 में जोड़ दिए गए हैं। वार्ड नंबर 13 एक बूथ ऐसा जोड़ दिया गया है जो वार्ड नंबर 13 से बाहर है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 17 के तीन बूथ वार्ड नंबर 13 में जोड़ दिए गए हैं। सुरेश शर्मा ने कहा कि इसी तरह नगर निगम के कई वार्डों के बूथ अन्य वार्ड में जोड़ दिए गए हैं। इससे नगर निगम का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के साथ मतदाताओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें