जगाधरी। एक व्यक्ति ने मां-बेटे पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला थाना सदर जागधरी का है। खारवन निवासी राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर पर अपने एक साथी के साथ बातचीत कर रहा था। उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला बलविंदर ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी।
दोनों के बीच में कहासुनी हुई तो आरोपी महिला का बेटा मयंक आया और सिर में लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने गंभीर हालत में अंबाला के एक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद