फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: देर से मिली सूचना, सितंबर में होगी विज्ञान प्रदर्शनी स्पर्धा

विज्ञापन
जिला ​शिक्षा सदन। आकाईव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। विद्यार्थियों को विज्ञान व पर्यावरण के प्रति गंभीर बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रदर्शनी प्रतियोगिता करवाई जा रही है। जिसमें विद्यार्थी विषय संबंधी मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। यह प्रतियोगिता खंड से राज्य स्तर पर करवाई जानी है। जिसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया है।
निदेशालय ने 25 से 30 अगस्त तक खंड व जिलास्तरीय प्रतियोगिता करवाने के आदेश दिए हैं। परंतु समय कम होने के कारण निर्धारित समय में यह नहीं हो पाएगी। निदेशालय की ओर से यह पत्र काफी देरी से जारी किया गया। निदेशालय की ओर से आठ अगस्त को पत्र जारी किया गया। इस दौरान सभी शिक्षक व विद्यार्थी स्कूल, उपमंडल व जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में व्यस्त थे।
विज्ञापन

अब विद्यार्थियों के पास अपने मॉडल तैयार करने का बिल्कुल भी समय नहीं है। स्कूलों को जिला शिक्षा सदन की ओर से जारी पत्र पर सभी प्रभारियों ने असमर्थता जताई है। प्राचार्यों का कहना है कि इतने समय में विद्यार्थी विषय अनुसार अपने मॉडल तैयार नहीं कर पाएंगे। प्रतियोगिता में केवल राजकीय विद्यालयों की नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी ही भाग ले सकते हैं।
यह प्रतियोगिता केवल राजकीय विद्यालयों के लिए करवाई जा रही है। खंड स्तर पर जीतने वाले प्रतिभागी जिला स्तर पर प्रतिभागिता करेंगे और इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। अगस्त माह में खंड व जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी, जबकि सितंबर माह में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में राजकीय स्कूलों के नौंवी से 12वीं कक्षा तक विद्यार्थी भाग लेंगे और अलग-अलग विषयों पर प्रदर्शनी को प्रदर्शित करेंगे।
राज्य स्तर मिलेगा 25 हजार का पुरस्कार

शिक्षा विभाग की ओर से प्रदर्शनी विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में खंड स्तर पर प्रथम विजेता को आठ हजार, द्वितीय को छह हजार, तृतीय को चार हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, सांत्वना पुरस्कार में दो हजार रुपये दिए जाएंगे। जिलास्तर पर प्रथम विजेता को 12 हजार, द्वितीय को दस हजार, तृतीय को आठ हजार और सांत्वना पुरस्कार में पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, राज्य स्तर पर प्रथम विजेता को 25 हजार, द्वितीय को 20 हजार, तृतीय को 15 हजार मिलेंगे, जबकि सांत्वना पुरस्कार में 10 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


विभाग की ओर विज्ञान प्रदर्शन प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता इस माह के अंत तक करवानी थी। परंतु देरी के कारण विद्यार्थी इसकी तैयार नहीं कर पाएं हैं। प्रतियोगिता सितंबर के प्रथम सप्ताह में करवा दी जाएंगी। - विशाल सिंघल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें