फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: श्रमिकों को दी गई योजनाओं की जानकारी

Sat, 10 Oct 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
श्रमिक जागरूकता ​शिविर में जानकारी लेने पहुंचे लोग। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाए जा रहे सेवा सेतु शिविरों में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की योजनाओं के प्रति श्रमिकों को जागरूक किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से औद्योगिक और वाणिज्यिक संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही।

श्रम कल्याण अधिकारी निशा नैन ने बताया कि हरियाणा सरकार और श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से श्रमिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित सेवा सेतु शिविरों में विभाग के कर्मचारी श्रमिकों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कन्यादान, शगुन, प्रसूति सहायता, वर्दी एवं किताबें, छात्रवृत्ति, साइकिल और सिलाई मशीन जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। पात्र श्रमिक निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

श्रम कल्याण बोर्ड के अंकित गर्ग और तनु ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य श्रमिकों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना है। इसके लिए श्रमिकों का मौके पर ही पंजीकरण किया जा रहा है, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें