फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चाकू से गर्दन पर वार कर हत्या के प्रयास का आरोप

Sat, 10 Oct 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बूडिया थाना क्षेत्र के मेहर माजरा गांव में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। घायल के भाई की शिकायत पर बूड़िया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मेहर माजरा निवासी अंकित कुमार ने शिकायत में बताया कि छह अक्तूबर की शाम उनका भाई अनिल कुमार गांव के मुख्य गेट के पास मौजूद था। इसी दौरान अमित कुमार उर्फ मिक्ता वहां पहुंचा। उसने अनिल की गर्दन पर आगे तथा पीछे की तरफ चाकू से कई वार कर दिए। इससे अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद घायल के भाई ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें