फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शोध डिजाइन और डाटा संग्रहण की दी जानकारी

Thu, 25 Sep 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज में रिसर्च मेथडोलॉजी विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गय। यह आयोजन कॉलेज की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ ने संकाय सदस्यों व स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए किया। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा शोध डिजाइन और डाटा संग्रहण की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एमएमडीयू मुलाना से एमएम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनमिंद्र कौर ने शोध के दृष्टिकोण, उद्देश्य, शोध डिजाइन, डाटा संग्रहण के बारे में बताई। कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध की नींव मजबूत पद्धति होती है। शोधार्थियों को मौलिकता व स्पष्टता पर ध्यान देना चाहिए। प्राचार्य डॉ. अरविंद्र सिंह भल्ला ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक संवाद संस्थान में शोध संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. कैथरीन मसीह ने कहा कि यह व्याख्यान उच्च शिक्षा में गुणवत्ता मानकों को बढ़ावा देने की संस्थान की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। डॉ. निधि महेंद्रू ने मंच संचालन किया। मौके पर डॉ. अशोक खुराना, डॉ. राजेंद्र सिंह वोहरा, डॉ. तिलक राज, डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. ज्ञानभूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें