फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्राकृतिक चिकित्सा के फायदों की दी जानकारी

Tue, 19 Nov 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आयुष विभाग यमुनानगर एवं हरियाणा योग आयोग द्वारा 14 से 20 नवंबर तक पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला अस्पताल में किया गया है। कार्यक्रम में लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के फायदों की जानकारी दी जा रही है।
सोमवार को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अमर सिंह नंदगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि श्री विश्वकर्मा धीमान समाज हरियाणा के उपाध्यक्ष तिलक राज धीमान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. प्रतिभा भाटिया के साथ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।
विज्ञापन

डाॅ. सुभाष लोदी आरोग्य धाम लाडवा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में हमेशा प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाया । उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वो भी अपने दैनिक जीवन में प्राकृतिक चिकित्सा को अपना कर स्वस्थ जीवन जीएं। डाॅ. मीनू एएमओ ने आहार के अष्ट विद विशेष आयतन पर अपना व्याख्यान दिया।
डाॅ. प्रतिभा भाटिया ने आयुष विभाग यमुनानगर द्वारा चलाए जा रहे आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग के सभी हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में मधुमेह, रक्तचाप तथा अन्य बीमारियों का आयुर्वेदिक एवं राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा सफल उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल के आयुष विंग में पंचकर्म केंद्र में पंचकर्म द्वारा जटिल रोगों का उपचार किया जाता है।
विज्ञापन

डाॅ. सुभाष लोदी द्वारा उपस्थित रोगी पर मिट्टी चिकित्सा का प्रेक्टिकल प्रयोग करके दिखाया गया। राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज पटना बिहार के प्रोफेसर डाॅ. रमन रंजन ने ऑनलाइन व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील कुमार एएमओ एवं जिला योग कोऑर्डिनेटर द्वारा किया गया। आयुष विभाग से डाॅ. अजय कुमार, सहायक मुकेश कुमार, डाॅ. ट्रीटा, राकेश कुमार, आशु कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें