फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सर्वाइकल व स्तन कैंसर की दी जानकारी

Wed, 11 Feb 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में मुख्य वक्ता का स्वागत करतीं शिक्षिकाएं। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के वुमेन स्ट्डी सेंटर एवं रेड रिबन क्लब की ओर से मंगलवार को सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा इसकी प्रारंभिक जांच और समय पर उपचार के महत्व को समझाना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कैपिटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जगाधरी से स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की हेड डॉ. मनमीत कौर जस्सल रहीं। कार्यक्रम वुमेन स्ट्डी सेंटर की कनवीनर डॉ. मोनिका शर्मा तथा रेड रिबन क्लब की कनवीनर प्रिया की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन

डॉ. मनमीत कौर जस्सल ने सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर के लक्षणों, कारणों, बचाव के उपायों और नियमित जांच के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर पहचान और सही उपचार से इस बीमारी से जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के गर्भाशय ग्रीवा में विकसित होता है और विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार यह महिलाओं में होने वाला चौथा सबसे आम कैंसर है।
इस बीमारी के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो जाती है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि यदि उनमें सर्वाइकल या स्तन कैंसर से संबंधित एक या एक से अधिक लक्षण दिखाई दें, तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें। अच्छी सेहत, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से इस बीमारी से बचाव संभव है।
इसके साथ ही सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण की सुविधा भी उपलब्ध है, जो अविवाहित लड़कियों के लिए अत्यंत लाभकारी है। डॉ. जस्सल ने बताया कि शुरुआती चरण में सर्वाइकल कैंसर का सफलतापूर्वक उपचार संभव है। इसके उपचार में सर्जरी या रेडियोथेरेपी के माध्यम से गर्भाशय ग्रीवा या गर्भाशय के प्रभावित हिस्सों को हटाया जाता है।
विज्ञापन

डॉ. मोनिका शर्मा ने कहा कि भारत में सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि यहां इसकी संख्या अपेक्षाकृत अधिक है। ऐसे में जागरूकता कार्यक्रमों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विकास वालिया, मधुबाला, रिया खेतरपाल, इंद्रजीत सिंह, सुमन कुमारी, रंजना और लिपाक्षी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें